पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना के चंदेश्वर मोड़ के पास नेत्र चिकित्सक के मकान के आगे खड़ी स्पेलेन्डर बाइक बीआर 01डीसी 0435 अज्ञात चोरों के द्वारा रविवार की शाम चोरी कर ली गई।मामले में नेत्र चिकित्सक डॉ अमित कुमार पिता कमलदेव सिन्हा ने सोमवार को बताया कि वे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव के निवासी हैं वही वे मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ पर किराए के मकान में रहते हैं व गोपालवाड़ी गांव में नेत्र क्लिनिक चलातें हैं। शनिवार को नेत्र क्लिनिक से खाना खाने किराए के मकान पर गये वही पर बाहर बाइक खड़ी कर खाना खा जब वापस आए तो देखा कि बाइक अपनी जगह पर नही है काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल पाया है। मामलेे में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग