पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण प्रमंडल क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अशोक कुमार मिश्र ने सोमवार को चैनपुर चरिहारा मध्य विद्यालय और अवध उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विधालयो में आधा दर्जन शिक्षक विधालय से गायब पाए गए। आपकों बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आ रही है। दर्जनों विद्यालय का लगातार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी के द्वारा भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है वही क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सारण के द्वारा निरीक्षण में आधा दर्जन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया प्रश्नचिन्ह लग रहा है। मध्य विद्यालय और अवध उच्च विद्यालय पहुंच कर उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। जहां मध्य विद्यालय में दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए वही अवध उच्च विद्यालय में 5 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उच्च विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पंजी की जांच की। बच्चों की और उपस्थिति की हिदायत प्राचार्य महेश प्रसाद चौरसिया को देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति की कोशिश करें।वही शिक्षकों के समय पर स्कूल आने, स्कूल परिसर की साफ- सफाई व शिक्षण व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर प्रधानाचार्य को हिदायत दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग