राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समाहत्र्ता-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में अभियान बसेरा, कैसरे हिन्द भूमि, भूमि सत्यापन एवं अतिक्रमण, भूमि परिमार्जन, दाखिल- खारिज, अतिक्रमण, जल-जीवन- हरियाली अतिक्रमण, शनिवारीय बैठक, भूमि विवाद, धार्मिक न्यास पार्षद की भूमि से संबंधित प्रतिवेदन, भू-लगान, भू-धारी प्रमाण पत्र, एल.पी.सी., लोक शिकायत निवारण के न्यायालय से निर्गत आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन, आपरेशन भूमि दखल देहानी, सी. डब्लू. जे.सी., एम.जे.सी, डाटा केन्द्र- सह- आधुनिक अभिलेखागार के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सख्त निर्देश देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को कहा गया कि अभियान बसेरा सरकार के प्राथमिक कार्य में शामिल है, अतएव तत्परता से इस कार्यक्रम को सफल बनावें। सभी अंचलाधिकारी को हल्कावार अभियान बसेरा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे शीध्र हासिल करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को अपने अंचल में ही निवास स्थान बनाने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी साप्ताहिक बैठक कर सभी योजनाओं की समीक्षा कर कार्य में प्रगति सुनिश्चित करें। जल- जीवन- हरियाली कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाने का भी सख्त निर्देश दिया गया। एल. पी. सी. ऑन लाईन जारी करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा भूमि विवाद के निपटारा हेतु शनिवार को थाना में लगने वाले कैम्प में थाना प्रभारी के साथ निश्चित रुप से बैठक कर बैठक की कार्यवाही भेजने का निर्देश दिया गया। धार्मिक मठ/ मंदिर के जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश भी दिया गया। ऑन- लाईन लगान देने हेतु प्रचार- प्रसार पर विशेष जोर देने की बात कहा गया। बैठक में अपर समाहत्र्ता डॉ0 गगन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं मढ़ौरा, डीसीएलआर, सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग