राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के दुर्गा स्थान के समीप स्थित जानकी एजुकेशनल एण्ड शोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में न्यू लाईफ क्लिनिक परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. केडी यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजीव कुमार यादव, डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव व मनीष कुमार सिंह के द्वारा लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी। शिविर में डॉ. एसडीपी यादव ने लोगों से मौसम के अनुसार खानपान, रहन-सहन और पहनावा रखने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सुबह में टहलने और व्यायाम करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं इस दौरान मधुमेह, रक्तचाप, दमा, हेमोग्लोबीन, यूरिक एसिड, गैस ट्रिक, आंख व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई। इस आयोजन में ईश्वर दयाल सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश सिंह, धनंजय कुमार यदुवंशी, प्रमोद कुमार मिश्र, प्रो अजीत कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार यादव, अमित कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग