राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र नाथ मिश्र ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छपरा-सिवान एनएच 531 पर स्थित एकमा बस स्टैंड पर शराब पीकर अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहे एकारी देवी टोला गांव के निवासी शिवजी दूबे के पुत्र मुकेश दूबे को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि पियक्कड़ मुकेश दूबे बस स्टैंड पर चालक व यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग