राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व धर्मानुरागी ललिता प्रसाद श्रीवास्तव (80) की आकस्मिक निधन इनके पैतृक गांव रामपुर में हृदय गति रूकने से हो गया। इनके निधन पर एकमा के राहुल नगर में एक शोकसभा का आयोजन भूपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्राचार्य अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रेमनाथ मिश्र, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, महेश सिंह, श्याम बिहारी सिंह, अवधेश यादव, सुरेन्द्र पंडित, प्रो अजीत कुमार सिंह, चन्दन कुमार श्रीवास्तव ने इनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग