राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी मंडल द्वारा चिंतामनगंज विशंभरपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं दीप आरती का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रो हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद देशवासियों को लोकार्पण किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है। परंतु लगभग 5 शताब्दी पूर्व मुगल शासकों द्वारा हमला कर हीरा जवाहरातों को लूटा गया एवं आस्था के केंद्र को तहस-नहस किया गया। यह कार्यक्रम हिंदू संस्कृति को समाप्त करने एवं खास धर्म विशेष के प्रचार हेतु किया गया।जिसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू धर्म स्थलों को फिर से भव्य दिव्य रूप दे रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक एवं दीप आरती कर प्रार्थना किया। कहा कि विश्व मानवता के कल्याण हेतु भारत माता को विश्व गुरु के पद पर पदस्थापित करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री श्रीनिवास सिंह, राजेश कुमार सिंह, गरखा पूर्वी मंडल मंत्री संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मांझी, ओम प्रकाश यादव, नीरज कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग