राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। यह बातें बनियापुर प्रखंड के मनिकपुरा पंचायत के मुखिया रीता सिंह के पति सह पूर्व प्रखंड उप प्रमुख नीरज सिंह ने गरीबों के बीच प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 50 गैस कनेक्शनों के वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जन सरोकार से जुड़ी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने, सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, पंचायत में सबके साथ ईमानदारी पूर्वक विकास कार्यों को पहुंचाने, गरीब वंचितो की आवाज बनने का ही परिणाम है कि आज पंचायत की जनता ने पुनः हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को मजबूती के साथ क़ायम रखते हुए पंचायत का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर 50 गरीबों के बीच गैस सिलेंडर, चूल्हा व रेगुलर का वितरण आहान एचपी एजेंसी सुहई के संचाल्क राहुल सिंह सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रघुवंशी, संजीत शर्मा, अरविन्द सिंह, मंटू सिंह, दीपेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग