राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा डबरा नदी से गतदिनों बोरे में पैक युवती का शव बरामद मामले में चौकीदार के बयान पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है। भागवतपुर गांव निवासी व तरैया थाने में कार्यरत चौकीदार उपेंद्र कुमार सिंह के बयान पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि भटौरा गांव में भ्रमण के दौरान पता चला कि डबरा नदी में एक बोरे में पैक कर किसी का शव नदी में फेंका हुआ है। सूचना पर जब नदी के पास गए तथा थाने के गस्ती पार्टी को सूचित किया। गस्ती पार्टी के पहुंचने पर नदी से बोरे निकालकर खोला गया तो उक्त बोरे में एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। बताते चलें कि पुलिस ने युवती के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा था। अंत्यपरीक्षण के बाद भी अब तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग