राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के परियोजना निदेशक के पत्रांक 601 दिनांक 11:12 2021 के आलोक में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स की प्रतियोगिता परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर से बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दी गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए शोध पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गईl डॉ विजय कुमार, कार्यकारी संयुक्त सचिव बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के हवाले से सारण जिला संयोजक नसीम अख्तर ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए निर्धारित हैं। जो तीन स्तर पर आयोजित किए जाएंगेl प्रथम स्तर कक्षा 6 से 8, द्वितीय स्तर 9 एवं 10 एवं तृतीय स्तर 11 एवं 12 के छात्रों के लिए निर्धारित हैl आवेदन करने के लिए छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं हैl श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2021 की प्रतियोगिता परीक्षा ऑनलाइन प्रकार की होगीl
जिसमें कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगेl जिसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया हैl सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने लैपटॉप या मोबाइल के साथ उपस्थित होंगेl प्रत्येक जिले से प्रत्येक लेवल से 3 अभ्यर्थी यानी कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें प्रथम को 1000 रुपया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 700 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपए नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रीय कांफ्रेंस हेतु शोधार्थी अपनी शोध पत्र ईमेल पर भेज सकते हैंl शिक्षक एवं शोधार्थी के पंजीकरण हेतु लिंक जारी किया गया हैl


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग