राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच लोक कवि व महान नाटककार भिखारी ठाकुर की जयंती के मद्देनजर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षिका रुही कुमारी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर भोजपुरी माटी तथा भोजपुरी अस्मिता के प्रतीक हैं। समाज को आइना दिखाने वाली उनकी रचनाएं वर्तमान दौर में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अपने नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और विडम्बनाओ पर जमकर कुठाराघात किया। नई पीढ़ी के बीच उनकी यादों को जीवंत रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। भिखारी ठाकुर भोजपुरी साहित्य, कला और संस्कृति के वाकई सच्चे उन्नायक थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग