राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्व श्रीकांत पाण्डेय की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने स्व श्रीकान्त पाण्डेय को भाजपा का सच्चा सिपाही बताया। जब तक श्रीकान्त जी रहे भाजपा के प्रति सच्चे कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे। आज की पीढ़ी को उनसे सबक सीखने की जरूरत है। शोकसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी ,लक्ष्मी ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, बलवंत सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमरजीत कुमार सिंह, हरि नारायण सिंह, आदि ने तथा भाजपा के दोंनो सांसदो तथा सभी विधायको पूर्व विधायको ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग