राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि 18 दिसम्बर 2021 को भिखारी ठाकुर के जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 03:00 बजे पूर्वाह्न में सारण सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन कर पुरस्कार वितरण का कार्याक्रम भी आयोजित होगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के नाटककार, गीतकार अभिनेता लोक नर्तक, लोक गायक एवं भोजपुरी भाषा के महान सामाजिक कार्यकत्र्ता, भोजपुरी भाषा के धनी भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 को सारण जिले के कुतुबपुर में हुआ था। उनके जयंती के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल उनके जन्म स्थल कुतुबपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्वाह्न 10:30 बजे माल्र्यापण एवं पूर्वाह्न 11:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। छपरा शहर के भिखारी ठाकुर चैक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्वाह्न 11:05 बजे पूर्व की भांति माल्र्यापण किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि भिखारी ठाकुर के जन्म दिवस पर प्रत्येक प्रखंड में छात्र-छात्राओं के बीच निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। निबंधन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अंक प्राप्त करने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि स्व0 भिखारी ठाकुर के साथ कार्य करने वाले सहकर्मी तथा पद्मश्री से सम्मानित रामचन्द्र माँझी को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि भिखारी ठाकुर के जन्म स्थल कुतुबपुर में दिनांक 17 दिसम्बर को शिविर लगाकर सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग