राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे ग्रामीण क्षेत्रों मे चोरी की घटनाये लगातार बढ़ रही है। तरैयाँ थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के छोटा माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद अमीरुल्लाह की दालान में से उनकी ब्लू कलर कि पैशन प्रो बाइक बी आर 048 6597 सोमवार की रात करीब एक बजे चोरी कर ली। इस संबंध मे पीड़ित मो अमीरुल्लाह ने स्थानीय थाना मेँ अग्यात बाइक चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध मे थाना प्रभारी ने बताया कि ठंडी के मौसम में चोरी की घटनाओं मे बढ़ोतरी हुई है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चोरो के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग