राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के बीआरसी भवन पर प्रखंड स्तरीय प्रधानाध्यापको की बैठक शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई।प्रधानदाध्यपको की यह बैठक दो शिफ्टों में की गयी।
बैठक में बीईओ इंद्रकांत सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते कहा कि विभागीय आदेशों के पालन नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर कर्रवाई होगी। उन्होंने बैठक में पूर्व मे मांगे गए विभिन्न तरह प्रतिवेदनों की चर्चा करते हुए बताया कि विभाग द्वारा मांगे गए सभी प्रतिवेदन अविलम्ब कार्यालय पर जमा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने 6-18 वर्ष आयु के अनामांकित का गृहवार प्रतिवेदन 15 दिसंबर को 12 बजे तक जमा करने, भोजपुरी के महान कवि भिखारी ठाकुर की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता का रिपोर्ट, सत्र 20-21 का शालासिद्दी का प्रतिवेदन, पाठ्यपुस्तक का दैनिक रिपोर्ट, सत्र 21-22 के नामांकन का मेघा शाफ्ट पर अपलोड कर रिपोर्ट देने, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज, एसएस का खाता खोलने, फिट इंडिया, एमडीएम से संबंधित रिपोर्ट पर बैठक में विस्तार से जानकारी प्रधानाध्यापको को दी।
मौके पर एमडीएम प्रभारी दीपक कुमार, बींआरपी सत्येंद्र मिश्रा, बीआरपी आसमोहम्मद, प्रधानाध्यापक मो जलालुद्दीन, धनंजय मिश्र, नजीर हुसैन, राजेश्वर गुप्ता, छठीलाल चौधरी, अरविन्द सिंह, सचिदानंद शर्मा, सलिम आरिफ, अनुज कुमार, उदय सिंह, राकेश मिश्र सहित सभी प्रधानाध्यापक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग