राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया निवासी व प्रसिद्ध व्यवसायी ओम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर पंचायत प्रतिनिधियों व वुद्धिजीवियों की एक बैठक कर सारण निकाय एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की। समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों व वुद्धिजीवियों की बैठक के संबोधन में कहा कि तरैया, पानापुर समेत अन्य प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह के बाद एमएलसी का चुनाव लड़ने की मैं घोषणा किया हूं। एमएलसी का चुनाव लड़ने के घोषणा के बाद श्री सिंह ने तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा, चैनपुर व तरैया पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता विश्वमोहन सिंह उर्फ गार्ड साहब ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह, अमरनाथ सिंह, श्रीकांत सिंह, रविन्द्र मांझी, रणविजय सिंह, गणेश सिंह, श्रीभगवान गुप्ता, मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह समेत दर्जनों समाजसेवी व पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग