संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड में डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को सड़क पर उतर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन व सड़क जाम से कुछ देर के लिए दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझा- बुझाकर सड़क जाम तोड़वाया। जिसके बाद यातायात सुलभ हो सका। नराज किसान प्रवीण यादव, राम बड़ाई प्रसाद, हरे राम ठाकुर, बिजेंद्र कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, पवन कुमार, बिनोद राय, भूषण महतो सहित दर्जनों ने बताया कि गेंहू की बोआई चरम पर है। खेतों की तैयारी कर ली गयी है। अब पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज की जरूरत है। जो किसानों को नहीं मिल रही है। किसानों ने बताया कि खाद के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन खाद नहीं होने का बहाना बताकर उन्हें वापस कर दिया जा रहा है। आज मंगलवार को खाद वितरण के लिए किसानों को बुलाया गया था। किसान सुबह पांच बजे से ही कतार में लग गए थे। लेकिन घंटों कतार में लगे रहने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल सका ।जबकि पिछले दरवाजे से आने वाले दर्जनों किसानों ने खाद का उठाव कर लिया। इस तरह की कुव्यवस्था को देखते हुए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। इधर, कृषि पदाधिकारी राम प्रसाद सिंह ने बताया कि खाद की आपूर्ति कम हो रही है।मात्र छह सौ बोरे खाद आपूर्ति ही की गई है।किसान अधिक खाद की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग