राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एससी-एसटी परिवारों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने को ले तैयार हो रहा विकास रजिस्टर

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण) जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के परिवारों तक पहूंचाने को लेकर विकास रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। जिसे सभी पंचायतों में पदस्थापित विकास मित्रों के माध्यम से कराया जा रहा है। विकास रजिस्टर को शत-पतिशत संधारित करने को लेकर विभागीय पदाधिकारी ने सभी पंचातयों के विकास मित्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। जानकरों की माने तो विकास रजिस्टर बन तो गया पर जिले के बहुत सारे विकास मित्रों ने अभी तक अपडेट नहीं किया है। साथ ही दशरथ मांझी कौशल विकास योजनान्तर्गत सर्वेक्षण का कार्य कर विकास रजिस्टर पर अपलोड कर रहें है। इस बावत जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान से पूछे जाने पर बताया कि विकास रजिस्टर तैयार करने का कार्य हमेशा चलते रहता है, इसमें जो भी नये-नये नियम आते है उसका सभी विकास मित्रों को जानकारी रहता है।

बाल विवाह रोकने को ले पंचायतों में एससी-एसटी किशोर-किशोरियों का बनेगा ग्रुप

जिले में बाल विवाह रोकने को लेकर किशोर-किशोरियों का ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में जुड़ने वाले किशोर-किशोरियों बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोकने को लेकर जागरूक किया जाएगा। ताकि अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के लोगों में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।

महादलित सामुदायिक भवन बनाने को ले भूमि चिन्हित करने का निर्देश

जिले के महादलित समुदाय के बस्ती में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए भूमि चिन्हित करने को लेकर विकास मित्रों को लक्ष्य दिया गया है। जानकारों की माने तो विकास मित्रों के कार्यो का नियमित समीक्षा नहीं होने के कारण अनुसूचित जाति बस्ती में बनाये जाने वाले सामुदायिक भवन सह वर्कशेड कार्य प्रगति नहीं पकड़ रहा है।

25 लाख की लागत से बनना है सामुदायिक भवन सह वर्कशेड

सभी विकास मित्र को अपने-अपने महादलित टोले के आस-पास 60 फीट लंबा एवं 50 फीट चौड़ा सरकारी जमीन को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। ताकि समेकित डाटा तैयार कर विकास मिशन को भेजा जा सके। जानकारी के अनुसार महादलित टोले में करीब 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें संबंधित पंचायत के विकास मित्र का अपना कार्यालय होगा और वे सभी कार्य उसी में करेंगे।

महादलित बस्ती में मुख्य रोड से संपर्क पथ का भी होगा सर्वे

जिले के सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के गांव को मुख्य रोड से संपर्क पथ से जोड़ने के लिए भी विकास मित्रों के माध्यम से सर्वे कराया जाना है। ताकि अनुसूचित जाति-जनजाति एवं महादलित समुदाय के गांव एवं टोले को मुख्य रोड से जा सके। लेकिन आश्चर्य की बात है कि अभी तक अनुसूचित जाति-जनजाति एवं महादलित समुदाय के गांव एवं टोले का सर्वे कराने की दिशा में विभागीय स्तर सार्थक पहल नहीं किया गया है। जिससे जिले के दर्जनों अनुसूचित जाति-जनजाति एवं महादलित समुदाय के गांव एवं टोले सड़क के अभाव में पगडंडियों पर सफर कर रहे है।

अनुसूचित जाति बस्ती में रोड के लिए गड़खा में हो चूका है विवाद

जिले के गड़खा प्रखंड के अनुसूचित जाति-जनजाति एवं महादलित समुदाय के गांव एवं टोले में आने-जाने के लिए सड़क को लेकर बवाल हो चूका है। जानकारों की माने तो गड़खा प्रखंड के नारायणपुर महादलित बस्ती में आने-जाने के लिए रोड नहीं है। जिसको लेकर दूसरे समुदाय के  लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चूकी है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि इस तरह के घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति एवं महादलित समुदाय के गांव एवं टोले का सर्वे कराकर मुख्य रोड से संपर्क पथ बनाने का कार्य भी अधूरा साबित हो रहा है।