राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में नशे में धुत्त हेडमास्टर द्वारा अपने ही विद्यालय की महिला रसोइया के साथ कुकर्म करने की कोशिश करने का एक मामला प्रकाश में आया है। घटना एक प्राथमिक विद्यालय की बतायी जाती है। बताया जाता है कि विद्यालय में कार्यरत रसोइया मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर की साफ सफाई में जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने उन्हें ऑफिस में बुलाकर बलात्कार की कोशिश की एवं विरोध करने पर रसोइया के साथ मारपीट की .बताया जाता है कि हेडमास्टर की कारगुजारी से लज्जित विद्यालय की दो शिक्षिकाएं भी स्कूल से घर चली गयीं। पीड़ित रसोइया अपनी शिकायत लेकर जब थाने एवं बीआरसी पानापुर पहुंची तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय थाने के एएसआई बेचन सिंह, बीईओ अशोक कुमार, बीआरपी रमेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय सिंगाही पहुँचे। लेकिन हेडमास्टर विद्यालय से फरार हो चुका था। बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि हेडमास्टर मोबाइल रिसीव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोषी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि रसोइया द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग