पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा रेलवे ढाला के पास मंगलवार की शाम चैनपुर भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपए निकाल पैदल घर जा रही महिला से ब्लू अपाची सवार दो अपराधियों ने रूपयों से भरा झोला छीन फरार हो गए। वही महिला वही पर चिखती चिल्लाती रह गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को रोते बिलखते देख परिजनों को सुचना दी। महिला कवलपुरा गांव निवासी लालबाबू राय की पत्नी बिन्दु देवी हैं। महिला के परिजनों ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा चैनपुर से मकान बनाने के लिए एक लाख रुपए निकाल पति के साथ साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी वही गाव से कुछ दूरी पर साइकिल से उतर महिला झोला लेकर पैदल चलने लगी उसी दौरान रेलवे ढाला के पास ब्लू अपाची सवार दो अपराधियों ने रूपयों से भरा झोला छीन फरार हो गए। मामले में महिला समेत परिजनों ने थाना पुलिस में पहुंच आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग