राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मंगलवार को स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय तथा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने छात्रों से अपील की कि कोरोना अब ओमीक्रोंन के रूप में देश प्रदेश में पांव पसार रहा है। यह कोरोना से भी खतरनाक है। जिससे बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों व शिक्षकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। इससे पहले उन्होंने विद्यालय की छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार सिन्हा तथा अनीसुर्रहमान के अलावा रविन्द्र सिंह अंकित कुमार अतुल कुमार व शिक्षक गण आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग