राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात राजापट्टी में छापेमारी कर शराब धंधेबाज को 14 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राजा पट्टी गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली जिसमें जमादार देवनन्दन राम की अगुवाई में पुलिस बल को लेकर छापेमारी कर प्रकाश कुमार पिता स्व शम्भू साह को 14 पीस फ्रूटी पैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही मामलेे में जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग