संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आवश्यक कार्य से बनियापुर आये व्यक्ति की पैशन प्रो बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के धनगड़हा निवासी अमरजीत कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि कुछ काम की वजह से बनियापुर में एक व्यक्ति से मिलने गया था। जहाँ उनके दरबाजे पर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया।महज दस मिनट के बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।इधर लगातार बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग