नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर बाजार के मुख्य चौराहे के पास हाइवा ट्रक ने एक 26 वर्षीय अमनौर हरनारायण निवासी मो रिजवान आलम नामक एक युवक को कुचल डाला था। जिससे उनकी मौत पटना उपचार के लिए ले जाने के दौरान हो गई थी। मृतक युवक स्व खुशबुदिन के इकलौता चिराग था, अमनौर हरनारायण पंचायत के वार्ड नम्बर 6 से भावी पंच सदस्य के प्रत्यासी था।बुधवार को बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने मृतक के माता खुशबू निशा को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहद 20 हजार रुपया का चेक प्रदान किया। युवक पांच बहन में घर का एकलौता चिराग था। पिता छः माह पूर्व ही गड्ढे में डूबकर दुनिया छोड़ चुके है।कपड़े का सिलाई कर घर परिवार का लालन पोषण करता था।इनके मौत से विधवा माँ खुशबू निशा, बहन शकीला खातून, नगीना खातून, लजिना खातून, जहरिणा खातून, पुत्र भाई के वियोग में पूरा परिवार आज तक सदमे में है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग