राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासुमगंज के द्वारा दौलतगंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. राजीव रंजन सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ. राजनाथ सिंह चक्षु सहायक द्वारा लगभग 110 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरण किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गई। इस दौरान 17 लोग उच्च रक्तदाब एवं मधुमेह से ग्रसित पाये गये। 10 बच्चों का टीकाकरण तथा चार एएनसी जांच कर आयरन, कैल्सियम का वितरण किया गया। परिवार नियोजन के साधनों का वितरण हुआ। मोतियाबिन्द एवं गम्भीर रोग से पीड़ित लगभग 10 लोगों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर भी किया गया। शिविर को सफल बनाने मे एएनएम उर्मिला कुमारी, सुप्रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी, रंजन कुमारी, कंचन कुमारी लैबटेक्नीशियन प्रतिभा, आदर्श कुमार, डीईओ निरज कुमार, चतुर्थवर्गीय किशोर कुमार, आशा तारा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका संजिदा खातून का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग