राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-13.12.21 को गरखा थानान्तर्गत एन0एच0-722 ग्राम शैकी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान के एक सुमो विक्टा कार के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / बल के द्वारा पीछा करके पकड़ा गया। जॉचोपरांत सुमो विक्टा कार से रॉयल क्लासिक, थ्री एक्स ब्रान्ड का 155 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया तथा वाहन चालक लवकुश कुमार राय पिता तुल्सी राय सा0 नारायणपुर थाना गड़खा को गिरफ्तार किया गया । पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार वाहन चालक के निशानदेही पर ग्राम गरखा के हरेन्द्र मॉझी, पिता भगेरन मॉझी के घर से रॉयल क्लासिक, इम्पीरियर ब्लू ब्रान्ड का 299 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 371.5 लीटर देशी शराब बरामद कर जप्त किया गया। इस संबंध में गड़खा थाना में प्राथमिकि दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग