राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा कचहरी स्टेशन पर कोविड काल के दौरान बंद पड़ी हुई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से एक तरफ यात्रियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही रेलवे को भी उसकी आमदनी में इजाफा कम हो रहा है। हालांकि रेलवे द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छपरा कचहरी स्टेशन की आमदनी में टिकट की बिक्री और आरक्षण की आमदनी में काफी वृद्धि हुई है और वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि छपरा कचहरी स्टेशन पर लिच्छवी और मौर्य एक्सप्रेस का पहले की तरह ठहरा हो और सोनपुर समस्तीपुर फास्ट पैसेंजर को अविलंब चलाया जाए तथा पटना के लिए एक ट्रेन उपलब्ध कराई जाए जिससे छपरा कचहरी की आमदनी में और भी इज़ाफा होगा। गौरतलब है कि कोविड काल के दौरान कई ट्रेनों का ठहराव छपरा कचहरी में बंद कर दिया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया। अभी तक उन ट्रेन के ठहराव को चालू नहीं किया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष भी है। छपरा कचहरी स्टेशन शहर के मध्य में है। सभी कार्यालय जिसमें जिला अधिकारी कार्यालय से लेकर एसपी कार्यालय स्थानीय सिविल कोर्ट कार्यालय इस जगह से चंद कदमों की दूरी पर हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग