संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत एक पखवाड़े से बनियापुर में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान है। थोड़ा- बहुत आपूर्ति हो भी रही है, तो ऊंट के मुँह में जिरा का फोरन साबित हो रही है। अभी दो दिन पहले बनियापुर व्यपार मंडल के बिस्कोमान भवन में छह सौ बोरी डीएपी उपलब्ध कराई गई थी। जबकि चार हजार बोरी की मांग की गई थी।ऐसे में प्राप्त डीएपी के बितरण के दौरान किसानों ने जमकर हो-हंगामा करते हुए कुछ देर के लिये एनएच तक को जाम कर दिया था। फिलवक्त बनियापुर में डीएपी की उपलब्धता शून्य बताई जा रही है। जो रवि फसलों की बुआई के दौरान किसानों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। मगर जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने की बात बताई गई है। बिस्कोमान के प्रबंधक सोनु कुमार ने बताया कि एक से दो दिनों में व्यपार मंडल में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध हो जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग