पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना बाजार पर गुरुवार की रात मोबाईल स्टोर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई वही आग के विकराल रूप पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से काबू पाया जा सका तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने पहुंच मामले का जायजा लिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गोढ़ना बाजार पर गोढ़ना गांव के ही संजू राय पिता स्व रामप्रवेश राय की मोबाईल स्टोर हैं जहा नया मोबाइल बिक्री और पुराना मरम्मत कार्य होता है साथ ही दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी बिक्री होती है। दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जब तक आस पास के लोग इकठ्ठा होते तब तक आग ने दुकान मे रखा मोबाईल, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान जलाकर राख कर दिया।घटना में दो लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का आकलन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग