राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के धौरी गोपाल गांव में शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए दो शराब धंधेबाज को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब बिक्री के लिए भंडारण किया गया है तो जमादार ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तों धौरी गोपाल गांव के धर्मेंद्र साह पिता राम लाल साह और रूपेश कुमार पिता दिनेश प्रसाद को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग