पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा के पास पिकअप वैन और चार चक्का कार की आगे पीछे भिड़ंत हो गई जिसमें चार चक्का कार क्षतिग्रस्त हो गई और सवार बाल बाल बच गए। घटना में गांव वालों ने बताया कि पिकअप वैन मुर्गा लादकर बाजार में बेचने जा रहा था वही चार चक्का कार भी पिकअप वैन के पीछे-पीछे चल रहा था कि एकाएक दोनों में भिड़ंत हो गई जिसमें कार पिकअप वैन के पीछे से टकरा गई जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई वही टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने कार सवार को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मामलेे में पंचायती कर मामले का समाधान कराया। पिकअप वैन बहरौली के शेखपुरा गांव की हैं वही चार चक्का कार बनियापुर के बिजली विभाग के किसी अधिकारी की बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग