डीजल व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि को रोकने हेतु बीडीओं के माध्यम से राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन, कांग्रेसियाें ने कहा- देश की जनता को लूट रही है भाजपा
दरियापुर(सारण)। लगातार बढ़ रही पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमत को देखते हुए स्थानीय काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तरुण तिवारी ने अपने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ प्रखंड मुख्यालय आकर प्रखंड विकाश पदाधिकारी जयराम चौरसिया को महामहिम राष्ट्पति के नाम एक ज्ञापन सौपा। जिसमे पाँच सूत्री माँग को रखते हुए पेट्रोल व डीज़ल के क़ीमत को सामान्य रूप से करने का आग्रह किया। ततपश्चात पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए वर्तमान व पूर्व की केंद्र सरकार के अंतर को बताया। कहा कि जब भाजपा ने 1 मई 2014 को जब सत्ता संभाली तो पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रू प्रति लीटर व डीज़ल पर 3.46 रू प्रति लीटर था। पिछले छः सालो में केंद्र की भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रू व डीज़ल पर 28.37 रु प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है। केवल डीज़ल व पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क के माध्यम से पिछले छः सालो में अठारह लाख करोड़ रुपए एकत्रित कर ली। वही तरुण तिवारी ने वर्तमान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद डीजल व पेट्रोल पर शुल्क बढ़ाकर मुनाफाखोरी व ज़बरन वसूली की सारे हदे पार कर दी। आम जनता से लेकर किसान तक दबे कुचले महसूस कर रहे हैं। वही पूर्व की काँग्रेस के समय यूपीय की सरकार सताधीन थी तो कच्चे तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो अभी काफी गिरावट के साथ 43.41 अमेरिकी प्रति डॉलर हो गई है, दोनों को देखा जाए तो साठ प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बावजूद भाजपा की अहंकारी सरकार लगातार पेट्रोल व डीज़ल के कीमतों को बढ़ाते जा रही हैं। अंत में बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के साथ साथ मीडिया के भी माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह पूर्वक माँग करते है कि जल्द ही पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमत को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दें। जिससे आम जनता से लेकर किसान राहत की सांस ले। इस मौके पर कमलेश कुमार, समशाद आलम ,सोनू कुमार, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग