पूर्व विधायक की याद में शहादत दिवस का हुआ आयोजन
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के मशरक राजापट्टी महम्मदपुर हाइवे पर जदयू नेता गौतम सिंह के आरा मशीन के पास शुक्रवार को नागरिक अधिकार मंच के सौजन्य से मशरक के विधायक स्व अशोक सिंह, विधायक स्व रामदेव सिंह काका, स्व राजू सिंह अरना, स्व मनोकामना सिंह चरिहारा के याद में शहादत दिवस का आयोजन किया गया। शहादत दिवस के अवसर पर क्रार्यक्रम की शुरूआत सभी शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पाजली अर्पित कर शुरू किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक अधिकार मंच के संयोजक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शुरू की गई। श्री सिंह ने कहाँ कि नागरिक अधिकार मंच मशरक के सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में हमेशा खड़ा है। वही भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने कहाँ कि जो भी अधिकारी या स्थानीय लोग अच्छे काम करेंगे नागरिक अधिकार मंच के माध्यम से उनके सम्मान की व्यवस्था करेगा और जो गलत या भष्ट्राचार मे लिप्त रहेगा उनका पुरजोर तरीके विरोध किया जायेंगा।मशरक प्रखंड क्षेत्र के नागरिकों से हम ये जरूर कहना चाहेंगे कि सभी अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सचेत व जागरुक रहें। जहां भी आपके अधिकार को दबाया जा रहा है उसका विरोध जरूर करें। सभा में उपस्थित लोगों में भाजपा नेता उपेंद्र सिंह,जिलाकार्य समिति भाजपा सदस्य रणवीर राज , युवा भाजपा नेता विवेक नाथ तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, बंटी सिंह,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, मुखिया सुरेंद्र सिंह,मोसाफिर सिंह,श्याम बिहारी सिंह,प्रमोद सिंह,साबित सिंह, पूर्व मुखिया बृजकिशोर सिंह, ललन माँझी,राकेश सिंह मेट्रो बाजार, राजकिशोर चौधुर,शुभनारायण सिंह, डॉ बलिराम सिंह,भूषण सिंह,दुर्गेश गुप्ता, नंदन ओझा ,बिट्टू सिंह,अजित राम,नागरिक मंच के सचिव सरोज गुप्ता,विनय सिंह, शैलेश राय, नागरिक मंच के रंजीत कुशवाहा,सुरेंद्र नट,लड्डू सिंह,मैनेजर मिश्र,सुमित सिंह, सिंह,अजित राम,अभिषेक सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग