मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र अवस्थित केन्द्रीय विद्यालय के सामने गुरूवार की देर रात्रि अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थाना पुलिस जमादार हरेंद्र कुमार ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी हरदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार यादव और धर्मनाथ यादव के 25 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर कुमार यादव के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वे मकान बनाने के लिए गिट्टी खरीदने मशरक आये थे उसी दौरान एसएच-90 पर इसुआपुर तक गिट्टी लदे ट्रक की तलाश में चलें गये थे वही से वापस आने के दौरान रात्रि हो गई और केन्द्रीय विद्यालय मशरक के पास सामने से तेजी से आ रही अनियंत्रित ट्रक से बचने के लिए सड़क किनारे हुएं कि गड्डे में पलट गये और घायल हो गए। आते जाते लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को दी जिसपर मौके पर पहुंचे जमादार हरेंद्र कुमार,ब्रजेश तिवारी ने धनौरी गांव निवासी सचिन कुमार की खाली पिकअप की मदद लेकर पीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन घायल दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग