धान के रोपनी करवा रहे एक वृद्ध को मारपीट कर किया अचेत, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में धान के रोपनी करवा रहे एक वृद्ध को मारपीट कर अचेत करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़ित थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी 65 वर्षीय नगीना कुशवाहा ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दिनांक 25 जून को अपने घर के पीछे खेत के मेड़ पर बैठकर धान की रोपनी करवा रहा था। तभी पीछे से लखिया देवी, मनोज भगत सहित पांच लोग आकर मुझे मारने लगे।उसी दौरान लखिया देवी ने मुझे जान से मारने की नियत से कुदाल से सर पर हमला कर दिया। जिससे मैं वही अचित हो गया। शोरगुल सुनकर कार पहुंचे अगल बगल के लोगों ने मुझे बचाया और मेरा इलाज कराया। पुलिस ने नगीना कुशवाहा के दिए आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग