संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुजरात मे आयोजित प्राकृतिक और शून्य बजट खेती पर चल रहे शिखर सम्मेलन का सीधा प्रसारण गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में किया गया। जिसमें देश के किसानों व वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में वर्चुवल प्रसारण में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अजय कुमार,शमशेर आलम उप परियोजना निदेशक आत्म सारण,युवा किसान मनीष पाण्डेय मिन्टू आदि ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त देश के वैज्ञानिकों व किसानों को संबोधित किया। किसानों को प्राकृतिक खेतो के तरीकों को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। जिससे देशभर के किसानों को लाभ होंगा। कम लागत से अधिक लाभ उक्त पद्दति पर आधारित खेती से मिलेगा। उन्होंने समस्त देश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम चुनौती के बीच लोगो से प्राकृतिक खेती करने पर विशेष जोड़ दिया। साथ ही राज्य के प्रत्येक पंचायतों में प्राकृतिक खेती करने परभी बल दिया। उन्होंने 21 वी सदी भारत आत्म निर्भर बनने पर विशेष जोड़ दिया। कृषि से सम्बंधित अधिक जानकर व विद्वान जुड़े है। जिन्होंने इस पर अधिक शोध किया है। किसान को कभी आलस्य नही करना चाहिए कभी भी किसान दुखी नही हो सकते है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक पर अधारीरित वर्मीकम्पोस्ट का खेतों में डालने की बात कही। किसानों की उन्नति व खुशहाली के लिए सरकार कृतसंकल्प है। किसान अपनी कृषि क्षमता को बढ़ाये इसके लिए सरकार ने अहम कदम उठाए है। सरकार की ओर से किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गए है। किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए लगातार पहल की जा रही है। गुजरात के डाग जिले में किसानों ने रासायनिक खेती की बजाय प्राकृतिक खेती अपनाने लगे है। यहाँ के किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे है। इस दिशा में किसान आत्म निर्भर बन रहे है। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत,मुख्यमंत्री,भूपेंद्र पटेल, गृहमंत्री अमित साह,कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई गणमान्य लोगो ने सबोधित किया। इस मौके कृषि से जुड़े पदाधिकारी कर्मचारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन