राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार नगर पंचायत के भरहोपुर व हंसराजपुर में दो पैक्स अध्यक्ष पद हेतु चुनाव शनिवार को छह मतदान केन्द्रों पर होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को भरहोपुर व हंसराजपुर बूथों का निरीक्षण करने के बाद इसकी जानकारी देते हुए आरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर ने देते हुए बताया कि कोविड गाइडलाइंस के तहत दोनों स्थानों पर एक-एक मुख्य और दो-दो सहायक बूथों सहित कुल छह मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। देर शाम तक मतदान कर्मी भी चुनाव सामग्री सहित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि शनिवार को ही शाम पांच बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मतगणना भी शुरू होगी। देर शाम तक चुनाव परिणाम भी आ जाएगा। इस मौके पर एआरओ सोनू कुमार व हिमांशु शेखर मिश्रा भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग