राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में दूसरे सप्ताह भी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज को बढ़ावा देने के लिए टीका लगाओ इनाम पाओ अभियान के चयनित लाभार्थियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ पंकज कुमार की अध्यक्षता में कोविड -19 की दोनो खुराक लेने वाले 11 लाभार्थियों के बीच केअर इंडिया के सहयोग से सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत लॉकी ड्रा के द्वारा चयनित लोगों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें 10 लाभार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं एक लाभार्थी को बम्पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मकसूगन वीबी, राजेंद्र भारती, गूंजा देवी, इमामन वीबी, नीतू देवी, ज्ञानती देवी, प्रियंका देवी, असरफ अली, रवि महतो, रुकसाना बीबी को एक एक थरमश, और बंपर प्राइज चंद्रवती देवी को इंडक्शन चूल्हा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जीएनएम प्रिया कुमारी ने की। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन ने समाज के हर वर्ग के लोगों से कोरोना की दोनों डोज़ लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, केयर इंडिया के ब्लॉक प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, बीसीएम प्रियंका कुमारी, सतेन्द्र सिंह, नुसरत जहां, ब्रजेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग