राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शुक्रवार को भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में सदर में प्रखंड स्तरीय विकास शिविर का आयोजन उनके जन्म स्थान भिखारी ठाकुर आश्रम परिसर में किया गया। इस विकास शिविर का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकरी डॉ आनन्द कुमार विभूति, कोटवापट्टी रामपुर के मुखिया सतेंद्र सिंह, रायपुर विंगवा के मुखिया अशोक प्रसाद राय, बराहरा महाजी के मुखिया आदि मौजूद थे। शिविर में सदर प्रखंड के सभी विभागों के स्टॉल लगाये गए। जिन पर जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं सभी विभाग के योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल चयनित 660 लाभुकों में 140 को प्रथम किस्त अगले साल फरवरी में दी जाएगी। इसी क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की दवाएं एवं निःशुल्क परामार्श डॉ करुणा भारती द्वारा दिया गया। इनके द्वारा पशुपालन केसीसी की जानकारी देते हुए लाभुकों का आवेदन लेकर मौके पर ही निष्पादन किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नल जल गली नाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। श्रम संसाधन विभाग के तहत 500 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं इस योजना की विस्तृत जानकारी दिवाकर कुमार द्वारा दी गई। 325 मनरेगा जॉब कार्ड खोला गया। 150 हेल्थ कार्ड बनाए गए। हेल्थ डिपार्टमेंट से संबंधित योजनाओं का कार्य किया गया। 575 कोविड की वैक्सीन लगायी गयी। वहीं कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग का भी स्टॉल लगाया गया। जहां सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और गोदभराई कार्यक्रम किया गया है। अनुसूचित जाति अनु सूचित जनजाति विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत तिवारी द्वारा दी गई। अंचल से संबंधित योजनाओं की जानकारी अंचल अधिकारी सतेंद्र सिंह द्वारा दी गई। बुनियाद केंद्र से बाला कुमारी द्वारा संबंधित योजनाओं का प्रदर्शन करते हुए जानकारी दी गई। इसकी जानकारी सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ आनन्द कुमार विभूति द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।



More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा