राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शनिवार को अलख नारायण सिंह हाईस्कूल में आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता की तिथि को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो ने एक विज्ञप्ति जारी कर प्रखंड अंतर्गत सभी संकुल संचालक एवं सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बताया है कि विज्ञान मेला एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता की तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए अब 20 दिसंबर को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय एकमा में आयोजित कराया जाएगा। बीईओ श्री महतो ने सभी स्कूलों के प्रतिभागियों को संशोधित तिथि रविवार को शामिल होने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग