राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जगतियां गांव के समीप नदी में डूबने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक जगतियां गांव निवासी स्व. नथुनी राम के पुत्र दुलार चंद राम बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुलार चंद राम शुक्रवार की सुबह शौच के लिए बगल में नदी के किनारे गए थे। तभी पैर फिसलने से वे नदी के गहरे पानी मे चले गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। इधर परिजन उनके घर आने में देरी होने पर परेशान थे। तभी कुछ लोगों ने आकर दुलार चंद राम के नदी में गिरे होने की जानकारी दी। उसके बाद रोते-बिलखते परिजन घटना-स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक को एक पुत्र नंदलाल राम व तीन पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। नंदलाल राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय बतायी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग