राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित दाउदपुर थाना के समीप गुरुवार की देर शाम किसी अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरवां सुंदरी के टोला गांव निवासी स्व. खेखर राम का 60 वर्षीय पुत्र गोपीचंद्र राम मांझी प्रखंड मुख्यालय से गांव लौट रहे थे। तभी सिवान से छपरा की ओर जा रही किसी अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मियों ने घायल को उठाकर नजदीकी क्लिनिक में उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी पानपती देवी तथा चार पुत्र राजकुमार, रामकुमार, शिव कुमार, संजय राम एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। बताया गया है कि पति की दुर्घटना में मौत के बाद पानपती समेत आस-पड़ोस के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव गांव पहुचते ही घर परिवार में मातमी माहौल छा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग