राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एक जेनरल स्टोर की दुकान में शुक्रवार की सुबह में अचानक बिजली शॉर्ट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखें गए सभी कीमती सामान जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार तरैया बाजार स्थित शिव मार्केट में संस्कार इंटरप्राइजेज में सोलर लाइट के बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की जानकारी दुकानदार को सुबह में हुई जब वह दुकान खोलने के लिए गया तो दुकान के अंदर से काला-काला धुआं आता देख उसके होश उड़ गए। दुकान खुलने पर बिजली के तार व अन्य सामानों में आग की लपट देख दुकानदार ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़ कर आए और तरैया थाने में सूचना दिया। सूचना पाकर तरैया थाने से मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक दुकान में रखे गए कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। इस अगलगी की घटना में दुकानदार को हजारों की क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग