राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। सरकारी बैंकों को निजीकरण करने के विरोध में बैंक कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा, पीएनबी के मुरलीपुर शाखा, केनारा बैंक के उसरी शाखा तथा ग्रामीण बैंक नंदनपुर के मुख्य शाखाओं के पदाधिकारियों व कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों में दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। निजीकरण के विरोध में बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय हड़ताल पर है। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों में दोनों दिन ताला लटका रहा। जिस कारण ग्राहक बैंकिंग कार्य के लिए पूरे दिन भटकते रहे। बैंकों के मुख्य शाखाओं के बंद रहने के कारण ग्राहक पैसे निकासी के लिए सीएसपी केंद्र पर भीड़ किये हुए थे। वहीं सीएसपी संचालक भी बैंक बंद रहने के कारण पैसे निकासी देने में अपनी असमर्थता जाहिर कर रहे थे। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंक बंद होने से तरैया समेत आसपास के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग