समयबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
बनियापुर(सारण)। समयबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर बिहार राज्य संयुक्त सेवा महासंघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। राज्य ग्रामीण विकास सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बीडीओ बनियापुर एवं सारण जिला समन्वयक सह बीडीओ रिविलगंज अर्चना ने बताया कि प्रोन्नति को लेकर महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता के लिये समय की मांग की गई थी। लेकिन अबतक मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता के लिये समय का निर्धारण नही किया गया।जिससे सभी संघो के पदाधिकारी और कर्मी सरकार की बेरुखी से काफी क्षुब्ध और नाराज है।जिसको लेकर सभी संघ के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।महासंघ में बिहार पुलिस सेवा संघ,विहार वित्त सेवा संघ,बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ सहित बाईस संघ के शामिल होने की बात बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग