पोखरा में मछली पालक से विवाद में जमकर मारपीट,आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ गांव में एक जगह बैठकर बात करने के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों की पहचान विक्रमा महतो की 46 वर्षीय पत्नी बसंती देवी,12 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी और पंडित महतो की 60 वर्षीय पत्नी लाल्सा देवी,दहारी महतो की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी,रामायण महतो की 35 वर्षीय पत्नी मूर्ती देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि बिजली महतो द्वारा पोखरे में मछली छोड़ा गया है उसी को रखवाली करने वाले से गुरूवार की मध्य रात्रि में आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। फिर उसी बात को लेकर शुक्रवार की दिन में मारपीट की गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग