पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीओ ललित कुमार सिंह को शनिवार की सुबह सैर पर निकलने के दौरान चंदेश्वर मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही घायलावस्था में सीओ सड़क पर गिर पड़े मौके पर आस पास के लोगों ने इलाज के लिए घायलावस्था में सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया वही उनके पैर में लगें गंभीर चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनके पैर का एक्स-रे कराया जा रहा है। घटना में घायल सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में वे टहल रहे थे कि चंदेश्वर मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह समेत दर्जनों लोगों ने उनका हाल चाल जाना।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग