राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भिखारी ठाकुर की जयंति के अवसर पर छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चैक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें आयुक्त सारण प्रमंडल पूनम, जिलाधिकारी सारण राजेश मीना, अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित शहर के गणमान्य लोगों के द्वारा भिखारी ठाकुर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित की गयी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले भिखारी ठाकुर के जन्म स्थली पर जिला प्रषासन सारण द्वारा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित की गयी तथा वहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर सारण समाहरणालय सभागार में पुरस्कार वितरण-सह-सम्मान समारोह का आयोजन अपराह्न 03 बजे से किया गया था। सम्मान समारोह का शुरुआत भिखारी ठाकुर की रचना से डॉ जैनेन्द्र कुमार दोस्त एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे पद्मश्री रामचंद्र मांझी, भिखारी ठाकुर के साथ काम कर चुके जीवित कलाकार लखीचंद मांझी, भिखारी ठाकुर के साथ काम कर चुके जीवित कलाकार रामचन्द्र मांझी के छोटे भाई श्री शिव कुमार मांझी, भिखारी ठाकुर रंगमंच के अंतराष्ट्रीय कलाकार डॉ जैनेन्द्र कुमार दोस्त, पषुपति अरुण, छपरा रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार, किशुनदेव शर्मा, भिखारी ठाकुर परम्परा के कलाकार, भिखारी ठाकुर रचनावली के संपादक प्रो0 डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, विधान परिषद् सदस्य, भिखारी ठाकुर पर अकादमिक कार्य करने वाले प्रो0 डॉ लाल बाबू यादव को बुके, शॉल एवं मॉमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
भिखारी ठाकुर जयंती के अवसर पर जिला स्कूल छपरा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छा़त्राओं के द्वारा भिखारी ठाकुर के जीवनी पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दो ग्रुप बनाये गये थे। प्रथम ग्रुप में वर्ग 6 से 8 एवं द्वितीय ग्रुप में वर्ग-9 से 10 तक के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में 6 से 8 वर्ग में बोर्ड मध्य विधालय गड़खा की छात्रा श्वेता कुमारी का प्रथम, कन्या उच्च विधालय अबली रिविलगंज की छात्रा प्रगति विजय को द्वितीय, मध्य विधालय माने एकमा के छात्र राजीव कुमार राय को तृतीय पुरस्कार दिया गया। द्वितीय ग्रुप में दलन सिंह उच्च विधालय मांझी की छात्रा अंशु कुमारी को प्रथम, उच्च माध्यमिक विधालय कदना गड़खा की छात्रा अंजली कश्यप को द्वितीय तथा उच्चत्तर माध्यमिक विधालय मशरख की छात्रा स्वाती कुमारी को तृतिय पुरस्कार दिया गया।इसके अलावे लेखन प्रतियोगिता में बहुत अच्छे अंक प्राप्त करने वाले दोनों ग्रुप के चार छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम ग्रुप में कन्या मध्य विधालय अमनौर के मो0 इमरान आलम, उत्क्रमित मध्य विधालय पचपरा रिविलगंज की हंषिका कुमारी एवं द्वितीय ग्रुप में जिला स्कूल छपरा के ब्रजेश कुमार एवं रामकृष्ण उच्च विद्यालय रिविलगंज की लालशा कुमारी शामिल है। इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती पत्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर जिलाधिकारी राजेश मीना के द्वारा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस पावन धरती से उदित होकर श्री भिखारी ठाकुर देश-विदेश में ख्याति अर्जित की और तत्कालीन सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाकर विदेशियां नाटक के माध्यम से उनके द्वारा समाज को संदेश दिया गया। श्री ठाकुर द्वारा जिस तरह इस नाटक की प्रस्तुति की जाती थी वह अपने आप में अनोखी थी। उन्होंने भोजपुरी साहित्य और कला को जीवंत बनाया। उन्होंने कहा कि धन्य है यह धरती जहाँ इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसने देश-विदेश सभी जगहों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर नाटककार के साथ- साथ साहित्यकार, संगीतकार और एक बड़ा कलाकार थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अद्भुत कला का प्रदर्षन कर लोगों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने नाटक के माध्यम से तत्कालीन समाज का चित्रण कर बहुमुल्य संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। अपने मेहनत और लगन से श्री ठाकुर ने जो मुकाम हासिल किया वो काबिले तारिफ है। श्री ठाकुर के कार्यो को युवा पीढ़ी आगे बढ़ायें जिससे उनकी रचनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान पायें।
सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान परिषद् सदस्य, प्रो0 डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, भिखारी ठाकुर रंगमंच के अंतराष्ट्रीय कलाकार डॉ जैनेन्द्र कुमार दोस्त ने भी भिखारी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सम्मान समारोह में माननीय सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान परिषद् सदस्य, प्रो0 डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, जिलाधिकारी सारण, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग