संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तवकल टोले का है।पीड़ित थाना क्षेत्र के सरेया हरदी टोला निवासी सन्नी कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि तवकल टोला में अभिषेक चौबे के घर शादी समारोह में भाग लेने गया था।जहाँ उनके दरबाजे पर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया।कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।पीड़ित ने अज्ञात के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल में जुटी है।मालूम हो कि बिगत एक माह में बनियापुर और सहाजितपुर थाने में एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।ऐसे में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामियों के साथ-साथ पुलिस भी सकते में है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि