राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने बीस लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के सतुआ का है।एसआई आजाद खां के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सतुआ सरकारी पोखर के समीप एक व्यक्ति शराब की विक्री कर रहा है।जहाँ लोगों की भीड़ जुटी है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई तो पुलिस वाहन को देख सभी लोग यत्र-तत्र भागने लगे।जहाँ बल के सहयोग से धंधेबाज को पकड़ लिया गया।जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम भुनेश प्रसाद बताया जो सतुआ गांव निवासी है।जहाँ तलाशी के क्रम में बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग